शौर्यं तेजो धृतिर्दाक्ष्यं युद्धे चाप्यपलायनम् |
दानमीश्वरभावश्च क्षात्रं कर्म स्वभावजम् || 43||
शौयम्-शौर्य; तेजः-शक्ति; धृतिः-धैर्य; दाक्ष्यम्-युद्धे-रण कौशल; च और; अपि-भी; अपलायनम्-विमुख न होना; दानम्-उदार हृदय; ईश्वर–नेतृत्व; भावः-गुणः च-और; क्षात्रम् योद्धा और शासक वर्ग; कर्म-कार्य; स्वभाव-जम्-स्वभाव से उत्पन्न गुण।
BG 18.43: शूरवीरता, शक्ति, धैर्य, रण कौशल, युद्ध से पलायन न करने का संकल्प, दान देने में उदारता नेतृत्व क्षमता-ये सब क्षत्रियों के स्वाभाविक गुण हैं।
शौर्यं तेजो धृतिर्दाक्ष्यं युद्धे चाप्यपलायनम् |
दानमीश्वरभावश्च क्षात्रं कर्म स्वभावजम् || 43||
शूरवीरता, शक्ति, धैर्य, रण कौशल, युद्ध से पलायन न करने का संकल्प, दान देने में उदारता नेतृत्व क्षमता-ये सब क्षत्रियों …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
Navigate directly to the wisdom you seek
Start your day with the timeless inspiring wisdom from the Holy Bhagavad Gita delivered straight to your email!
क्षत्रिय उन्हें कहते थे जिनमें रजोगुण प्रधान तथा सत्त्वगुण गौण होता था। इन गुणों ने उन्हें शासक, नायक, निडर, नेतृत्ववान और दानवीर बनाया। उनके गुण सैन्य और नेतृत्व संबंधी कार्यों के अनुकूल थे और उन्होंने शासक वर्ग तैयार किया और देश पर शासन किया। फिर भी ब्राह्मणों को अधिक ज्ञानी और पवित्र मानते थे इसलिए उन्होंने सदैव ब्राह्मणों का मान-सम्मान किया और वैचारिक, आध्यात्मिक और नीतिगत विषयों में उनसे परामर्श प्राप्त किया।