Contact: +91 844 894 1008
bgwebsite_logo
Bhagavad Gita
The Song of God

Bhagavad Gita: Chapter 17, Verse 22

अदेशकाले यद्दानमपात्रेश्यश्च दीयते |
असत्कृतमवज्ञातं तत्तामसमुदाहृतम् || 22||

अदेश-अपवित्र स्थान; काले-अनुचित समय में; यत्-जो; दानम्-दान; अपात्रेभ्यः-कुपात्र व्यक्तियों को; च–भी; दीयते-दिया जाता है; असत्-कृतम्-आदर के बिना; अवज्ञातम्-अवमानना करके; तत्-वह; तामसम्–तामसिक प्रकृति का; उदाहृतम् कहा जाता है।

Translation

BG 17.22: ऐसा दान जो अपवित्र स्थान तथा अनुचित समय पर कुपात्र व्यक्तियों को या बिना आदर भाव के अथवा अवमानना के साथ दिया जाता है, उसे तमोगुणी दान माना जाता है।

Commentary

तमोगुण में उचित स्थान, व्यक्ति, भावना अथवा समय का विचार किए बिना दान किया जाता है। इससे किसी प्रकार के उद्देश्य की प्राप्ति नहीं होती। उदाहरणार्थ यदि धन को किसी मदिरापान करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है, तब वह इसका प्रयोग मदिरा क्रय करने में करेगा तथा किसी की हत्या करेगा। हत्यारे को कर्मों के नियमों के अनुसार निश्चय दंड मिलेगा। किंतु जिस व्यक्ति ने यह दान दिया है वह भी इस अपराध का दोषी होगा और दंड का भागी बनेगा। यह तमोगुण के प्रभाव में किए गए दान का एक उदाहरण है जो किसी कुपात्र को दिया गया था।

Bookmark this Verse

Sign in to save your favorite verses.

Add a Note
Swami Mukundananda
17. श्रद्धा त्रय विभाग योग

Quick Jump to Any Verse

Navigate directly to the wisdom you seek

Book with feather

Stay Connected!

Verse of the Day

Start your day with the timeless inspiring wisdom from the Holy Bhagavad Gita delivered straight to your email!

Thanks for subscribing to "Bhagavad Gita - Verse of the Day"!