मच्चित्त: सर्वदुर्गाणि मत्प्रसादात्तरिष्यसि |
अथ चेत्वमहङ्कारान्न श्रोष्यसि विनङ्क्ष्यसि || 58||
मत्-चित्त:-सदैव मेरा स्मरण करना; सर्व-सब; दुर्गाणि-बाधाओं को; मत्-प्रसादात्-मेरी कृपा से; तरिष्यसि तुम पार कर सकोगे; अथ–लेकिन; चेत् यदि; त्वम्-तुम; अहङ्कारात्-अभिमान के कारण; न-श्रोष्यसि-नहीं सुनते हो; विनश्यसि तुम्हारा विनाश हो जाएगा।
BG 18.58: यदि तुम सदैव मेरा स्मरण करते हो तब मेरी कृपा से तुम सभी कठिनाइयों और बाधाओं को पार कर लोगे। यदि तुम अभिमान के कारण मेरे उपदेश को नहीं सुनोगे तब तुम्हारा विनाश हो जाएगा।
मच्चित्त: सर्वदुर्गाणि मत्प्रसादात्तरिष्यसि |
अथ चेत्वमहङ्कारान्न श्रोष्यसि विनङ्क्ष्यसि || 58||
यदि तुम सदैव मेरा स्मरण करते हो तब मेरी कृपा से तुम सभी कठिनाइयों और बाधाओं को पार कर लोगे। …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
Navigate directly to the wisdom you seek
Start your day with the timeless inspiring wisdom from the Holy Bhagavad Gita delivered straight to your email!
पिछले श्लोक में अर्जुन को क्या करना चाहिए इसका उपदेश देने के पश्चात् श्रीकृष्ण अब उनके उपदेशों का अनुसरण करने और अनुसरण न करने के परिणामों का वर्णन करते हैं। जीवात्मा को यह नहीं सोंचना चाहिए कि वह भगवान से से स्वतंत्र है। यदि हम मन को भगवान में स्थिर करके भगवान की पूर्ण शरणागति ग्रहण करते हैं तब उनकी कृपा से सभी प्रकार की कठिनाइयों और बाधाओं का समाधान हो जाएगा। यदि हम अभिमान के कारण भगवान के उपदेशों की अवहेलना करते हैं और यह सोचते हैं कि हम भगवान और शास्त्रों के ज्ञान की अपेक्षा अधिक जानते हैं तब हम मानव जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो जाएंगे क्योंकि न तो कोई भगवान से श्रेष्ठ है और न ही कोई उपदेश भगवान के उपदेश की तुलना में श्रेष्ठ है।