अध्येष्यते च य इमं धर्म्यं संवादमावयो: |
ज्ञानयज्ञेन तेनाहमिष्ट: स्यामिति मे मति: || 70||
अध्येष्यते-अध्ययन; च-और; यः-जो; इमं इस; धर्म्यम्-पवित्र; संवादम्-संवाद; आवयोः-हमारे; ज्ञान-ज्ञान; यज्ञेन-ज्ञान का समर्पण; तेन-उसके द्वारा; अहम्-मैं; इष्ट:-पूजा; स्याम्-होऊँगा; इति इस प्रकार; मे मेरा; मतिः-मत।
BG 18.70: और मैं यह घोषणा करता हूँ कि जो हमारे पवित्र संवाद का अध्ययन करेंगे वे ज्ञान के समर्पण द्वारा (अपनी बुद्धि द्वारा) मेरी पूजा करेंगे, ऐसा मेरा मत है।
अध्येष्यते च य इमं धर्म्यं संवादमावयो: |
ज्ञानयज्ञेन तेनाहमिष्ट: स्यामिति मे मति: || 70||
और मैं यह घोषणा करता हूँ कि जो हमारे पवित्र संवाद का अध्ययन करेंगे वे ज्ञान के समर्पण द्वारा (अपनी …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
Navigate directly to the wisdom you seek
Start your day with the timeless inspiring wisdom from the Holy Bhagavad Gita delivered straight to your email!
श्रीकृष्ण बार-बार अर्जुन से कहते हैं कि वह अपनी बुद्धि उन्हें समर्पित कर दे (श्लोक 8.7, 12.8)। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि हम अपनी बुद्धि का प्रयोग करना बंद कर दें। बल्कि इसका अर्थ यह है कि हम अपनी उत्कृष्ट क्षमता के साथ अपनी बुद्धि का प्रयोग जो भगवान की इच्छा है, उसकी पूर्ति के लिए करें। इसे हम भगवद्गीता के संदेश से समझ सकते हैं। इसलिए वे जो इस पवित्र संवाद का अध्ययन करते हैं वे अपनी बुद्धि के द्वारा भगवान की पूजा करते हैं।